Friday, October 17, 2014

कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. श्रीवास्तव एवं डाॅ. सिंह कृषि क्रान्ति रथ मंे षामिल

कृषि महोत्सव के दूसरे दिन कृषि क्रान्ति रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव ने विकासखण्ड बटियागढ़ के ग्राम भियाना बम्होरी भाट एवं सेहरा में भ्रमण करके कृषकों  को कृषि की उन्नत कार्यमाला के बारे मे जानकारी दी गई। इनके द्वारा आगामी रवी सीजन में बोई जाने वाली मुख्य फसलें जैसें- गेहॅू, चना, मसूर, सरसों आदि फसलों के बारें में मिटृी परीक्षण से लेकर खेत की तैयारी उन्नत किस्मों के बीज, बीज उपचार, उर्वरकों की मात्रा, सिचाई, खरपतवार निंयत्रण, कीट नियंत्रण की भौतिक-जैविक एवं रासायनिक विधियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा सोयाबीन, उड़द, मूंग की गहाई के पश्चात् वैज्ञानिक तरीके से भण्डारण के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ के द्वारा कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एस.पी. सिंह द्वारा विकासखण्ड पटेरा के ग्राम रमगड़ा, हरदुआ पहाड़ी एवं कोटा में कृषि रथ के भ्रमण के दौरान कृषकों को रवी सीजन में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों की उन्नत कृषि कार्यमाला के बारे में जानकारी दी गई।





No comments:

Post a Comment