Friday, October 17, 2014


कृषक अपनायें जैविक खेती-विधायक हटा
           कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 13.10.2014 को विकासखण्ड पटेरा के जनपद पंचायत मैदान में विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि श्रीमति उमा देवी खटीक विधायक हटा, श्रीमति बिनीता पटैल अध्यक्ष जनपद पंचायत पटेरा की अध्यक्षता में हुआ। इसके अलावा कार्यक्रम में श्रीमति सावित्री उपाध्याय, श्री देवेन्द्र ताम्रकार, श्री मति मधु दुबे, श्री बलराम पटैल, श्री रामेश्वर मिस्त्री आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
              कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माॅ सरस्वती एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत फलों के द्वारा किया गया । एवं स्वागत भाषण में परियोजना संचालक आत्मा द्वारा कृषि महोत्सव के महत्व के बारें मंे बतलाकर वहां उपस्थित कृषकों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
              विधायक श्रीमति उमादेवी खटीक ने कृषकों से अपनी खेती को रासायनिक उर्वरक एवं दवाईयों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिये अधिक से अधिक जैविक विधियांे को अपनाकर खेती करने के लिये अनुरोध किया एवं जैविक खेती के लाभ कृषकों को बतलाये।
              कृषि वैज्ञानिक श्री इन्द्र बहादुर सींग द्वारा कृषकों को आगामी रबी सीजन मे बोई जाने वाली फसलों जैसे- चना,मसूर,अलसी और गंेहूॅ की उन्नत कृषि कार्यमाला कें बारे मंे जानकारी दी गई एवं जैविक विधि से खाद तैयार करने की विधि जैसे- नाडेेप, बर्मी कम्पोस्ट, अमृत पानी, अमृत संजीवनी, मटका खाद  आदि के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।


              कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.डी.एम. हटा श्री राकेश कुशरे, तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बी.टी.एम. एवं सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषक उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment