Friday, October 17, 2014


पिपरौधा छक्का में राजस्व विभाग द्वारा समस्या निवारण शिविर का आयोजन


           कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषि क्रान्ति रथ ने पथरिया विकासखण्ड के ग्राम देवलाई, मडि़या और पिपरौधा छक्का का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सभी ग्रामों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषकों को उन्नत कृषि की तकनीकी की जानकारी दी गई। अन्नपूर्णा, सूरजधारा योजना अन्तर्गत 10-10 कृषकों को बीज वितरण किया गया। पशु पालन विभाग द्वारा स्वास्थ शिविर का आयोजन कर कृषकों के पशुओं का टीकाकरण कर दवाईयों का वितरण किया गया। नर पशुओं का बधियाकरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी की मिनीकिट का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर कृषकों को खसरा खतौनी की नकल, कृषको नांमातरण प्रकरण का निवारण, ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। प्रत्येक ग्राम से 10-10 कृषकों के मृदा नमूना एकत्रित कर उनको परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। शिक्षा विभाग द्वारा छात्रो को जाति एवं आय प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। छात्रों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आहार पोषण मूल्य के बारें में जानकारी देकर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजित किया गया। स्वास्थ विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुआंे का स्वास्थ परीक्षण कर टीकाकरण किया गया।  



No comments:

Post a Comment