Friday, October 17, 2014

विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा मंे विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन
              कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 7.10.2014 को तेन्दूखेड़ा में विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मति अनीता सिंह - अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह, श्री प्रताप सिंह लोधी-विधायक जबेरा, श्री अशोक कुमार राठौर - परियोजना संचालक आत्मा, श्री सी.पी. पटैल - एस.डी.एम. तेन्दूखेड़ा श्री आर.के. तिवारी एवं श्री इन्द्र कुमार बहादुर सिंह कृषि वैज्ञानिक द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं माॅ सरस्वती जी एवं बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
              कृषि वैज्ञानिक श्री इन्द्र बहादुर सिंह सागर द्वारा कृषकों को जैविक खेती के घटक जैसें- नाडेप, बर्मी कम्पोसट, अमृत संजीवनी, सींग खाद, गोबर एवं गौमूत्र द्वारा खाद किस प्रकार तैयार करें के बारें मंे बताते हुये आज के समय में जैविक खेती का महत्व बतलाया गया। सेवा निवृत्त सहायक संचालक उद्यान श्री आर. के. तिवारी द्वारा कृषि महोत्सव एवं उद्यानिकी फसलों की जानकारी कृषकों को दी गई।
              परियोजना संचालक आत्मा श्री अशोक कुमार राठौर द्वारा कृषि महोत्सव आयोजन व उसके महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाल कर कृषको को अधिक से अधिक कृषि की तकनीकी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई।
              श्री सी.पी. पटेल एस.डी.एम. तेन्दूखेड़ा द्वारा कृषकों को बाजार की मांग की आधार पर अपनी खेत में फसलें लगाने की सलाह दी।
श्री प्रताप सिंह लोधी  विधायक जबेरा द्वारा कृषि अधिकारियों से इस वर्ष पानी की कमी होने के कारण कम पानी चाहने वाली फसलों के बारें में कृषकों को प्रशिक्षण देने की सलाह दी गई।
श्री मति अनीता सिंह द्वारा कृषकों से कृषि महोत्सव के दौरान अधिक से अधिक से नवीन तकनीक ग्रहण करने का आहवान किया। कृषक सगोष्ठी में 26 बन पटृाधारी आदिवासी कृषकों को निःशुल्क कृषि यंत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। तदोप्त उपरान्त विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टालो का अवलोकन किया।


bl dk;ZØe esa d`f’k foHkkx ds deZpkfj;kssa@vf/kdkfj;kas ds lkFk & lkFk cM+h la[;k eas efgyk;sa ,oa d`’kd mifLFkr FkhaA



No comments:

Post a Comment