Friday, October 17, 2014

krishi mahotsav shubharambh Damoh

कृषि महोत्सव 2014
25 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2014

दमोह जिले में कृषि महोत्सव काफी उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। माननीय श्री जयंत कुमार मलैया वित्त मंत्री मध्यप्रदेष शासन, माननीय श्री प्रहलाद पटैल सांसद दमोह, माननीय श्रीमती उमा देवी खटीक विधायक हटा, माननीय श्री लखन पटैल विधायक पथरिया, माननीय श्री प्रताप सिंह विधायक जबेरा एवं किसान मार्चा, किसान संघ के पदाधिकारी द्वारा ‘‘कृषि क्रांति रथ‘‘  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विकासखण्ड दमोह के खिरिया मडला व लक्ष्यम कुटी में किसानो द्वारा  अनाज देकर ‘‘कृषि क्रांति रथ‘‘ का स्वागत किया गया। वहां वैज्ञानिको द्वारा किसानो को कृषि की तकनीक एवं मौसम परिवर्तन के साथ खेती करने की सलाह दी गई अन्य विभागो द्वारा जैसे खरपतवार, खतौनी वितरण, किसान क्रेडिड कार्ड आदि वितरण किये गये ग्राम  पालर में किसानो का काफी उत्साह देखा गया कृषि रथ के साथ श्री इन्दु बहादुर सिंह जैविक खेती विषेषज्ञ की ग्राम पालर में किसानो को जानकारी दी वैज्ञानिक  एवं अधिकारीयो द्वारा  श्री किसानो को कृषि महोत्सव के माध्यम से जानकारियां प्राप्त करने तकनीकी जानकारी एवं कृषि तकनीक के पम्पलेट आदि दिये गये। इसी प्रकार जिले के सातो विकासखण्डों में कृषि रथ के माध्यम से किसानो को जानकारियां दी गई।
कृषि महोत्सव के दूसरे दिन ग्राम मुडि़या में सुबह से किसान ‘‘कृषि क्रांति रथ‘‘  के आगमन की तैयारी कर रहे थे। सुबह 8ः30 बजे कृषि रथ ग्राम मुडि़या में जब पहुंचा तो किसानो द्वारा अनाज से ‘‘कृषि क्रांति रथ‘‘  का स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे खामखेड़ा में भी कृषको का उत्साह था किसानों को रथ के माध्यम से जैविक खेती की फिल्में गेहू चले अधिक प्राप्त करने की तकनीकी फिल्म दिखाई गई। विकासखण्ड जबेरा के ग्राम  भिनैनी व विजय सागर, विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा के ग्राम पडझिर व नंदपुरा, विकासखण्ड पथरिया के ग्राम नेगुवा व कोडरमणी, विकासखण्ड हटा के ग्राम पुरैनी व छेवला गंगाराम , विकासखण्ड पटेरा के ग्राम रमगढ़ा व हरदुआ पड़री विकासखण्ड बटियागढ़ के ग्राम भियाना व बम्होरी भाट में  ‘‘कृषि क्रांति रथ‘‘  द्वारा भ्रमण किया गया। प्रत्येक विकासखण्ड के लिये अलग अलग कृषि क्रांति रथो से भ्रमण कर किसानो तक कृषि एवं कृषि से संबंधित विषयों पर जानकारी दी जा रही है। साथ ही अन्य विभागो द्वारा भी भागीदारी कर अपनी अपनी योजनाओ  का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आज रात  में जिले के सभी विकासखण्डो में ‘‘कृषि क्रांति रथ‘‘  विश्राम कर जानकारी किसानो तक पहंुचायेगे।


















No comments:

Post a Comment