Friday, October 17, 2014


खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों का भी समावेश करें कृषक-नीलकमल

           कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषि क्रान्ति रथ ने तेन्दूखेड़ा विकासखण्ड के सारसबगली, बांसी और झमरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सारबगली मंे कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर कृषको को कृषि की उन्नत जानकारी दी गई। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र से आये कृषि वैज्ञानिक श्री नीलकमल पन्द्रे द्वारा कृषकों से सामान्य फसलों के साथ-साथ सब्जी उत्पादन एवं उद्यानिकी फसले जैसें- आम, नीबु, आॅवला, अमरूद एवं फूूलों की खेती कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते है। एवं सामान्य फसलों में उपज न होनें पर इन फसलो से ं उत्पादन प्राप्त हो सकता है।  उन्होने उद्यान विभाग से दिये जाने वाले अनुदान के बारें में भी कृषकों को विस्तार पूर्वक बतलाया। इसके बाद 5-5 कृषकांे को अन्नपूर्णा, सूरजधारा योजना अन्तर्गत बीज वितरण किया गया। 10 कृषकों को मृदा स्वास्थ पत्रकों का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आहार पोषण मूल्य  के बारें में जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा खसरा खतौनी की नकल एवं ऋण पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। जल संशाधन विभाग द्वारा कमाण्ड एरिया डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार ग्राम बांसी और झमरा में कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर कृषकों को आदान सामग्री का वितरण किया गया।




No comments:

Post a Comment