Friday, October 17, 2014

जबेरा विकासखण्ड की महिलाओं ने किया पन्ना कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

      कृषि महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान कृषि में महिलाओं की भागीदारी। (मा.प.वा.) योजना अन्तर्गत भ्रमण में जबेरा विकासखण्ड की महिलाओं ने पन्ना कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। जहां महिलाओें को कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रोग्राम को आरडीनेटर डाॅ. व्ही.एस. किरार द्वारा प्रषिक्षण दिया गया, जिसमें महिला कृषकों को धान की उन्नत प्रजातियों के श्री विधि से लगाये गये प्रदर्षनों को बतलाया गया। सब्जी के उत्पादन के उन्नत तरीके, सब्जी के अधिक उत्पादन एवं मूल्य के कम होने पर उनको परिरक्षित करने के बारे में विस्तृत रूप से बतलाया गया। इसी प्रकार मटर के दानों की डिब्बाबंदी, टमाटर के चप, सोयाबीन की बड़ी आदि बानाने के बारे में भी बतलाया गया। प्रषिक्षण उपरान्त भ्रमण दल चित्रकूट रवाना हुआ।



No comments:

Post a Comment