Friday, October 17, 2014

जबेरा विकासखण्ड की महिलाओं ने किया चित्रकूट ग्रामोदया विश्वविद्यालय का भ्रमण

      कृषि महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान कृषि में महिलाओं की भागीदारी। (मा.प.वा.) योजना अन्तर्गत तीन दिवसीय भ्रमण में आज जबेरा विकासखण्ड की महिलाओं ने चित्रकूट ग्रामोदया विश्वविद्यालय के कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रक्षेत्र में चल रहीं उन्नत कृषि गतिविधियों एवं कृषि यंत्रों का कृषक महिलाओं ने अवलोकन किया। प्रक्षेत्र प्रंबधक श्री मोर्या जी द्वारा वहां पर महिलाओं को उन्नत कृषि एवं सब्जी उत्पादन सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। सिचाई की स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि विधियोें के प्रक्षेत्र पर दिखलाया गया एवं उसके फायदे बतलाये गये। इसके बाद महिलाओं ने दीनदयाल शोध संस्थान का भ्रमण किया, संस्थान में चल रहीं विभिन्न जैविक विधियों से बनाये गये उत्पाद के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।  



No comments:

Post a Comment