Friday, June 5, 2015

कृषि महोत्सव कार्यक्रम मे अधिकारियों द्वारा किया गया भ्रमण
        आज दिनांक 05/06/2015 को कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषि क्रान्ति रथ ने बटियागढ़ विकासखण्ड के ग्राम गंजबरखेड़ा, एवं घुराटा मंे भ्रमण कर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। ग्राम बरखेरा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में उप सचंालक कृषि श्री बी.एल. कुरील एवं पथरिया एस.डी.एम. श्री नन्दलाल सामरथ भी शामिल हुये। उपसंचालक कृषि द्वारा कृषि महोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये, किसानों से आगामी खरीफ सीजन में बोई जाने वाली फसलों के लिये आवश्यक उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने के लिये प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होने गहरी जुताई, नरवाई न जलाने, बीजोपचार, मिट्टी परीक्षण आदि। विभागीय योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुये अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये किसानों से आह्वान किया। एस.डी.एम. पथरिया द्वारा किसानों से कृषि महोत्सव कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुये उन्होने कहा कि इस माध्यम से कृषकों को सीजतन प्रारम्भ होने से पहले उन्नत कृषि की तकनीकी जानकारी घर बैठे प्राप्त हो जाती है। प्रशिक्षण मे उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सिसोदिया द्वारा  कृषको को उन्नत कृषि की तकनीकी की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग एवं बटियागढ़ के नोडल अधिकारी डाॅ. व्ही. एन. पटैल द्वारा पशुओं मे होने वाली बीमारियां एवं उनके निदान के बारे मे बतलाकर अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन किस प्रकार करें, के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया।
इसी प्रकार हटा विकासखण्ड के ग्राम खमरियाकलार में उपसंचालक कृषि श्री बी.एल. कुरील एवं अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व श्री एस.के. अहिरवार द्वारा भ्रमण कर कृषि महोत्स्व कार्यक्रम की कार्यवाही में भाग लिया। उपसंचालक कृषि द्वारा कृषकों से इस वर्ष कम वर्षा होने की स्थिति एवं अलनीनों प्रभाव के कारण कृषकों से कम पानी चाहनेवाली फसलें जैस- उड़द, मंूग, तिल एवं सोयाबीन की कम समय में पकने वाली प्रजाति जे.एस-9560 के बोने की दी गई एवं सोयाबीन की बुवाई की रिजफरो विधि से बोने की सलाह दी गई। एस.डी.एम. हटा द्वारा कृषकों से खाद्य एवं बीज के अभी से अग्रिम उठाव करने की जानकारी कृषकों को दी गई। कृषि महोत्सव में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कृषकों कृषि से संबधित आने वाली समस्याओं को तुरन्त निदान किया जाये। नोडल अधिकारी श्री व्ही.एस. रैपुरिया द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डाॅ. यू. एस. धाकड़ द्वारा कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकी के बारे मे जानकारी दी गई। सहकरिता विभाग द्वारा क्रेडिट कार्डों का वितरण किया गया।
पशुपालन विभाग द्वारा मिनरल मिश्रण का वितरण किया गया। संबधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा नवीन मृदा नमूना एकत्रित किये गये। एवं मृदा स्वास्थ कार्डो का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आहर पोषण दिवस आयोजित कर महिलाओं के स्वास्थ का परीक्षण किया गया।

No comments:

Post a Comment