Sunday, June 7, 2015

संयुक्त संचालक कृषि द्वारा दमोह/हटा विकासखण्ड के ग्रामों का भ्रमण किया गया

        कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 06.06.2015 को कृषि क्रान्ति रथ ने दमोह विकासखण्ड के ग्राम अभाना, दतला और कनिया घाट का भ्रमण किया। भ्रमण ग्राम अभाना मंे संयुक्त संचालक कृषि सभांग द्वारा श्री डी.एल. कोरी द्वारा औचित निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होने  कृषि एवं समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, कृषकों को आगामी खरीफ सीजन मंे बोई जाने वाली फसलों के उन्नत तकनीकी के बारे मे जानकारी दी जाये एवं उर्वरक एवं बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाये । कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी दमोह श्री डी.एस. ठाकुर कृषि वैज्ञानिक डाॅ. राजेश द्विवेदी के साथ-साथ भ्रमण दल के सदस्य उपस्थित थे।
इसी प्रकार हटा विकासखण्ड के ग्राम हरदुआ उमराव एवं खमरगौर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्राम हरदुआ उमराव में आयोजित कृषि महोत्सव कार्यक्रम मंे भाग लेकर कृषि महोत्सव की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होनें अधिकारी/कर्मचरियों को निर्देशित किया कि, आगामी खरीफ सीजन मंे मौसम विभाग द्वारा दिये गये पुर्वानुमान के अधार पर कृषकों से कम पानी चाहने वाली फसलों एवं उनकी प्रजारतियों के बारे में कृषको ंसे विस्तार पूर्वक बतलाकर उन्नत जानकारी दी जाये एवं उपयुक्त फसलों के बीजों का वितरण सुनिश्चित किया जाये और आवश्यकतानुसार उर्वरकों का भण्डारण कर वितरण किया जाये। कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री व्ही.एस. रैपुरिया, कृषि वैज्ञानक डाॅ. यू.एस. धाकड़ के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment