Sunday, June 7, 2015


पथरिया में दिनांक 07.06.2015 को होगा विकासखण्ड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

        उप संचालक कृषि श्री बी.एल. कुरील द्वारा जानकारी दी गई कि, दिनांक 07.06.2015 को पथरिया विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन सुबह 11ः00 बजे से कृषि उपज मण्डी प्रांगण पथरिया मंे किया जायेगा। जिसमें कृषको को कृषि वैज्ञानिको द्वारा कृषकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। बिखरे हुये आदिवासी कृषकों को कृषि यंत्र निःशुल्क प्रदान किये जांयेगे। कृषि विभाग के अलावा जैस- पशुपालन, सहकारिता, उद्यानिकी, महिलाबाल विकास विभाग, मछली पालन विभाग, राजस्व विभाग द्वारा अपने-अपने विभागी की प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पथरिया श्री लखन पटैल होंगे। अतः किसान भाईयों से अनुरोध है, मंण्डी प्रांगण अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर संगोष्ठी का लाभ लेंवे।

No comments:

Post a Comment