Sunday, June 7, 2015



 संयुक्त संचालक कृषि एवं एस.डी.एम. द्वारा ग्राम रंजवास का भ्रमण
        आआज दिनंक 07.06.2015 को कृषि महोेत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड पथरिया के ग्राम रंजवास में ग्राम स्तरीय संगोष्ठी मंे संयुक्त संचालक कृषि सागर श्री डी.एल. कोरी एस.डी.ण्म. पथरिया श्री नन्दलाल सामरथ एवं उप संचालक कृषि श्री बी.एल. कुरील द्वारा कृषि क्रान्ति रथ का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कृषि वैज्ञानिक द्वारा कृषकों को कृषि की नवीन तकनीक एवं खरीफ मौसम की फसलों के उन्नत बीज व बीजोपचार की सलाह दी गई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एस.डी.एम. पथरिया द्वारा पटवारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि, कृषकों को खसरा खतोनी नामान्तरण एवं सीमांकन की प्रक्रिया समय पर कराइ्र्र जाये उपसंचालक कृषि श्री बी.एल. कुरील द्वारा कृषकों से खाद्य के अग्रिम उठाव के बारे में जानकारी दी गई एवं आगामी खरीफ सीजन में सरकारी एवं निजा क्षेत्र मे उपलब्ध बीज की मात्रा  के बारे में कृषको को बतलाया गया। तत्पश्चात्  संयुुक्त संचालक ने ग्राम स्तरीय कृषि क्रान्ति रथ के सदस्यो को आदेशित करते हुये कहा कि वह कृषकों को निम्न प्रकार से जानकारी देवें-
1-    कृषि महोत्सव के संबध में सभी विभाग अपने दायित्वों में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देवे।
2-    कृषकों की समस्याओं को स्थानीय संसाधनो के अधार पर निराकरण करें।
3-    कृषकों को फसल बीमा उर्वरक के अग्रिम उठाव के फायदे बतलाये जायें।
4-    जैविक खेती बर्मी नाडेप, जैविक कीट नियंत्रण, के उपयोग के बारे मंे आवश्यक जानकारी दी जाये।
5-    माननीय प्रधान मंत्री की योजना अटल पेंशन बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, जनधन योजना की जानकारी दी जाये।
6-    वोटर आई.डी.कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की सलाह दी जाये।
7-    आगामी खरीफ सीजन में बुवाई शत प्रतिशत कतारों अथवा रोपा पद्धति से की जाये।

इस कार्यक्रम में पथरिया के नोडल अधिकारी श्री एम.डब्ल्य.ू खान, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. विकास जैन के अलावा सहकारिता विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, आदि के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।



  



No comments:

Post a Comment