Sunday, June 7, 2015


पथरिया में विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन 
        आज दिनंाक 07.06.2015 को कृषि महोेत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड पथरिया में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लखन पटैल विधायक पथरिया , श्री रंजीता गौरव पटैल जनपद अध्यक्ष पथरिया, श्री खरगराम पटैल मण्डी अध्यक्ष पथरिया कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री रूद्र पताप सिंह, आत्मा समिति के अध्यक्ष श्री रामसेवक पटैल, श्री कैलाश चैरसिया, श्री जमना जैन, श्री मान पटैल, श्री विलासराव सप्रे मण्डल अध्यक्ष भ.ज.पा., श्री रामकरण पटैल, श्री सुकंई दाऊ, श्री कौशल आसाटी, श्री अनिल प्रजापति एवं संयुक्त संचालक कृषि श्री डी.एल. कोरी, एस.डी.एम. पथरिया श्री नंदलाल सामरथ, उप संचालक कृषि श्री बी.एल. कुरील की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के शुभांरभ पर मुख्य अतिथियों के द्वारा भगवान बलराम और माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जोलित करके किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत फलों की टोकरी भेंट करके किया गया। जिसकों बाद मे आॅगनवाड़ी मंे बच्चों को पोषण आहार हेतु प्रदान की गई।
सांस्कृतिक कलामण्डल परसोरिया के द्वारा कृषि पर आधारित लोक संगीत तथा स्वागत गीत के कार्यक्रम में प्रस्तुती दी गई।
सर्व प्रथम बी.एल. कुरील उप संचालक कृषि द्वारा कृषि महोत्सव 2015 के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंे संयुक्त संचालक श्री डी.एल. कोरी द्वारा कृषि महोत्सव के महत्व के बारे मे प्रकाश डालते हुये कहा कि, आज की खेती तकनीकी आधार पर ही की जा सकती है। प्रत्येक किसान को खेती की नई तकनीक अच्छी तरह से पता होनी चाहिये इसी तकनीक की जानकारी को किसानों तक पहुॅचाने के लिये कृषि महोत्सव के माध्यम से प्रत्येक ग्राम में ग्राम स्तरीय एवं विकासखण्ड में विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का अयोजन कर नवीनतम तकनीक कृषकों तक पहुॅचाई जाती है।
प्रगतिशील कृषक श्री कौशल आसाटी के द्वारा अपने कृषि अनुभव कृषकों को बताकर कृषि को लाभ के धन्धे के नुष्के बताये।

विधायक श्री लखन पटैल के द्वारा कहा गया कि, कृषि महोत्सव को पूरे समय वर्ष भर चलाया जाये, विभाग का अमला कृषि के लिये समय-समय पर खाद्य, बीज, दबाई तथा मौसम की जानकारी कृषकों देेते रहें। कृषक जैविक खेती कर ही खेती को लाभ का धन्धा बना सकता है। जनपद अध्यक्ष पथरिया श्री गौरव पटैल द्वारा कृषि की पुरानी विधाओं को जैस- गोबर खाद्य, नाडेप आदि के अपनाने की सलाह दी गई। इसके अलावा श्री रूद्र प्रताप सिंह ने भी कृषकों को खेती के नुष्के बताये।
अतिथियों के द्वारा बिखरे हुये आदिवासी कृषकों को निःशुल्क कृषि यंत्रों का वितरण किया गया एवं बलराम तालाब योजना शुभारंभ करने हेतु स्वीकृति आदेशों का वितरण किया गया। तदोपरान्त विभागों की प्रदर्शनी एवं स्टालों का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से संयुक्त संचालक श्री डी.एल. कोरी, उप संचालक कृषि श्री बी.एल. कुरील, अनुविभागीय अधिकारी श्री एन.एल. सामरथ, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, श्री जी.पी. वेन वरिष्ठ कृृषि विकास अधिकारी पथरिया, श्री देवेन्द्र पटैल बी.टी.एम. पथरिया एवं कृषि उद्यान पंचायत, राजस्व, महिला बाल विकास, स्वास्थ विभाग, मण्डी के कर्मचारी /अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री एस.ए. कुरैशी एवं आर. एस. पाठक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा किया गया। 




No comments:

Post a Comment