Tuesday, May 26, 2015

प्रभारी मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले कृषि महोत्सव में शामिल

कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 26/05/2015 को कृषि क्रान्ति रथ ने हटा विकासखण्ड के ग्राम घुटरिया में ग्राम स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमंे प्रभारी मंत्री माननीया सुश्री कुसुम सिंह महदेले, हटा विधायक श्रीमति उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटैल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कृषकों के द्वारा प्रभारी मंत्री जी का स्वागत अनाज संग्रह कर किया गया। प्रभारी मंत्री महोदया द्वारा अपने उद्बोदन मंे कृषकों से कृषि महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाकर उन्नत तकनीकी से खेती करने एवं कृषकों से अपने-अपने खेतों की मिट्टी परीक्षण कर परिणाम के आधार पर संतुलित उर्वरको का प्रयोग करने का आहवान् किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक श्री बी.एल. कुरील परियोजना संचालक आत्मा श्री ए के राठौर श्री एस.के.अहिरवार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हटा के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संसाधन, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास के अधिकारी/कर्मचारी  ने उपस्थित होकर अपनेेेे-अपने विभाग के प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाकार कृषकों को विभागीय योजनाओें के बारे मे जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में कृषकों की उपस्थिति रही। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक द्वारा उन्नत कृषि की तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया, एवं आगामी खरीफ सीजन की तैयारी अभी से करने की सलाह दी एवं जिला दमोह के लीड बैंक आफीसर श्री राय द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेशन बीमा योजना की जानकारी उपस्थित कृषको को दी गई।



कृषि महोत्सव 2014 में प्रदेश में दमोह जिले को प्रदेश में तीसरा पुरूस्कार कृषि महोत्सव 2015 के शुभांरभ कार्यक्रम इन्दौर में मान. लोकसभा अध्यक्ष श्रीमति सुमित्रा महाजन, मान. मुख्यमंत्री म.प्र.शासन श्री शिवराज सिंह चैहान, मान. कृषि मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन मान. परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के कर-कमलों से दमोह कलेक्टर स्वंतत्र कुमार सिंह, डाॅ. जे.सी.जटिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह, श्री नामदेव हेड़ाऊ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास दमोह एवं श्री अशोक कुमार राठौर परियोजना संचालक आत्मा, दमोह को पुरूस्कृत किया गया ।








Saturday, November 1, 2014

01 नवम्बर, 2014 को स्थानीय तहसील ग्राउंड दमोह में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
डाॅ. जे.सी. जटिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह के द्वारा कृृषि यंत्रों के संबंध में श्री नामदेव हेड़ाऊ उप संचालक कृषि दमोह से जानकारी प्राप्त करते हुए ।


01 नवम्बर, 2014 को स्थानीय तहसील ग्राउंड दमोह में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 
माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, मंत्री म.प्र.शासन, परिवहन श्री स्वतंत्र कुमार सिंह कलेक्टर दमोह के द्वारा कृृषि यंत्रों के संबंध में श्री नामदेव हेड़ाऊ उप संचालक कृषि दमोह से जानकारी प्राप्त करते हुए ।


01 नवम्बर, 2014 को स्थानीय तहसील ग्राउंड दमोह में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
 किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग दमोह की विभागीय प्रदर्शनी स्टाॅल पर श्री मनोज ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह अवलोकन करते हुए ।


01 नवम्बर, 2014 को स्थानीय तहसील ग्राउंड दमोह में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 
माननीय श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, मंत्री म.प्र.शासन, परिवहन एवं लोक सेवा गांरटी विभाग मंत्री, मान. श्रीमति उमादेवी खटीक विधायक हटा एवं श्री स्वतंत्र कुमार सिंह कलेक्टर दमोह के द्वारा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग दमोह की विभागीय प्रदर्शनी स्टाॅल पर श्री नामदेव हेड़ाऊ उप संचालक कृषि दमोह से विभागीय कार्यो की प्रगति पर चर्चा करते हुए।









उन्नत शील कृृषक श्री मनु मिश्रा ग्राम मराहार विकासखंड दमोह के खेत पर श्री नामदेव हेड़ाऊ उप संचालक कृृषि दमोह एवं श्री एम.एस.मुलाल्दा सहायक संचालक उद्यान दमोह के द्वारा धान पूसा सुगंधा एवं फल पौध का अवलोकन किया गया ।