Thursday, June 4, 2015

पटेरा विकासखण्ड के ग्रामों में कृषक संगोष्ठी का आयोेजन

आज दिनांक 04/06/2015 को कृषि महोत्सव से दौरान कृषि क्रांति रथ पटेरा विकासखण्ड के ग्राम रमगड़ा, कुवॅरपुर और पड़री सहजपुर का भ्रमण कर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया । कार्यक्रम के दौरान ग्राम रमगड़ा में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. नीलकमल पन्द्रे के द्वारा कृषि की उन्नत तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होनें किसानों को सब्जी एवं फलोत्पदान की उन्नत तकनीकी के बारे मे बतलाकर छोटे कृषको से अपने खेतों में लगाने की सलाह दी। इसके बाद सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री एस.सी. जैन द्वारा कृषकों को जलस्तर बढ़ाने के लिये बलराम तालाब खुदवाने की सलाह एवं बलराम तालाब पर विभाग की ओर दिये जाने वाले 80,000=00 अनुदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 15 कृषकों को मृदा स्वास्थय कार्डो का वितरण किया गया, 22 कृषकों के मृदा परीक्षण हेतु नमूना एकत्रित किये गये, 50 कृषकों को संतुलित उर्वरक उपयोग करने की जानकारी के फोल्डर, 15 कृषकों को कृषि के साथ उद्यानिकी तथा कृृषि वानिकी अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पशु पालन विभाग के डाॅ. सोनी एवं सहयोगियों द्वारा पशुओं में बंाझपन निवारण हेतु शिविर आयोजित कर 05 पशुओें का इलाज किया गया। 55 पशुओं के लिये औषधी एवं मिनरल मिश्रण के पैकेट का वितरण, 50 पशुओं का टीकाकरण, 2 पशुओ का बधियाकरण किया गया एवं 05 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कृषकों को लाभन्वित किया गया। महिला बाल विकास द्वारा पोषण आहार दिवस का आयोजन कर महिलाओं को कुपोषण से बचाव के उपाय बतलाये गये, सहकारिता विभाग द्वारा उर्वरकों की अग्रिम उठाव की जानकारी दी गई। इसी प्रकार अन्य दो ग्रामों मे संगोष्ठी का आयोजन कर कृषकों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार अन्य दो गा्रमों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर कृषको को लाभान्वित किया गया। 


       विकासखण्ड बटियागढ़ के ग्रामों में कृषि क्रान्ति रथ का स्वागत कलश एवं अनाज दान करके किया गया
             आज दिनांक 03/06/2015 को कृषि महोत्सव से दौरान कृषि क्रांति रथ बटियागढ़ के विकासखण्ड के ग्राम मेनवार, फुटेरा एवं सरिया ग्रांमों का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम मेनवार मे  कृषि क्रान्ति रथ का स्वागत छात्राओं द्वारा कलश रखकर एवं अनाज दान करके किया गया। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव  द्वारा आगामी खरीफ सीजन में बोई जाने वाली फसलें जैस- सोयाबीन, मूंग, उड़द आदि की उन्नत खेती के बारे मे जानकारी दी गई। इस बार मौसम विभाग द्वारा जारी किये गये पुर्वानुमान में औसत से कम वर्षा होने पर एवं अलनीनों प्रभाव के कारण कृषि पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। एवं आगामी सीजन में वर्षा की कमी होेने पर सोयाबीन की कम समय मे पकने वाले प्रजाति जे.एस. 95-60 बोने के सलाह दी गई, एवं कम पानी चाहने वाली फसलें जैस- उड़द, मंूग, मक्का, तिल आदि के बोने की सलाह दी गई। पशुपालन विभाग के एवं नोडल अधिकारी डाॅ. व्ही.एन. पटैल द्वारा पशुओं में होने वाले संक्रामक रोग से बचाव के लिये आवश्यक टीकाकरण कार्यक्रम के बारे मे कृषको को बतलाया गया। इसके बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा कृषकों को जलस्तर बढ़ाने के लिये बलराम तालाब खुदवाने की सलाह एवं बलराम तालाब पर विभाग की ओर दिये जाने वाले 80,000=00 अनुदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी प्रकार सहकारिता विभाग, मछली पालन, पशुपालन, उद्यानिकी, महिला बाल विकास, राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर कृषक उनका किस प्रकार लाभ ले सकते है, इसकी जानकारी दी। 


                   दमोह विकासखण्ड के ग्रामों में कृृषक संगोष्ठी का आयोजन

           कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 03.06.2015 को कृषि क्रान्ति रथ ने दमोह विकासखण्ड के ग्राम  रंजरा, हरदुआमुड़र और सलैया ग्रमों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्राम रंजरा में अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री डी.एस. ठाकुर द्वारा कृषकों को कृषि से संबधित कृषि की उन्नत तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। इसके उपरान्त ग्राम के छात्र-छात्राओं के बीच साफ-सफाई के विषय पर एक प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राओें को सही उत्तर देने पर उन्हे उपहार स्वरूप पेन, पेन्सिल, कम्पाक्स बाक्स दिये गये।
           प्रतियोगिता के पश्चात् कृषि वैज्ञानिक श्री राजेश द्विवेदी़ द्वारा कृषको को आगामी खरीफ सीजन की तैयारी अभी से करने की सलाह दी गई। जिसमंे खेत समतलीकरण, जल निकास नालियों का निर्माण, बीजों का अंकुरण परीक्षण, बीजोपचार, खरपतवार नियंत्रण, कीट नियंत्रण, आदि के बारे मे विस्तार पूर्वक बतलाया गया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री एच.एस. खरे द्वारा कृषकों को हलधर योजना, मृदा परीक्षण के लिये नमूना एकत्रित करनें, उर्वरकों के अग्रिम उठाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद स्वास्थ कार्डों का वितरण कृषकों को किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को उर्वरकों के लिये परमिट दिये गये। महिला बाल विकास  एवं स्वास्थ विभाग द्वारा ग्रांव की गर्भवती महिलाओं  का स्वास्थ परीक्षण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा सभी ग्रामों में पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग द्वारा फल एवं सब्जियों की उन्नत खेती की तकनीकी के बारे मे जानकारी प्रदान कर पाॅली हाऊस एंव ड्रिप सिचाई को अपनाने की सलाह दी गई। इसी प्रकार अन्य दो ग्रामो में कृषि क्रान्ति रथ  ने भ्रमण कर कृषकों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। 


कृषि महोत्सव 2015, जिला कम्युनिकेशन सेन्टर,  

जिला- दमोह (म.प्र.)

दमोह। वर्तमान में कृषि महोत्सव 2015 चल रहा है इस दौरान जिला सारे प्रदेश में शोसल मीडिया के उपयोग के मामले में जिला दमोह का सर्वश्रेष्ठ स्थान बना हुआ है। जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित है जहां कम्युनिकेशन टीम के सदस्य श्री राजीव ख़ोशला, अभिषेक तिवारी, पूनम गुरु, साधना तिवारी, हर्षिता श्रीवास्तव, पवन विश्वकर्मा, शिवेंद्र वक्शी, संदीप पटेल, गिरबर पटेल, राघवेन्द्र भारतद्वाज, कपिल ठाकुर द्वारा जिला दमोह के सातो विकासखण्डो से जानकारी whats app के माध्यम से एकत्रित की जाती है। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में आयोजित कृषि महोत्सव में  शोसल मीडिया के प्रयोग के मामले में जिला दमोह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था ।


 

Wednesday, May 27, 2015

कृषि महोत्सव में शामिल होने जनपद अध्यक्ष पंाजी पहुॅची
कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 27.05.2015 को कृषि रथ विकासखण्ड हटा के ग्राम पंाजी में पहुॅचा जहां पर कृषकों के साथ हटा जनपद अध्यक्ष श्रीमति अनुष्का राय ने हर्षोल्लास के साथ रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि अधिकारियों द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे- डीजल पम्प, नलकूप खनन, बलराम तालाब, स्प्रिंकलर पाईप लाईन, ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई आदि की जानकारी देते हुये, अनुदान प्रावधान के बारे में बताया। आगामी खरीफ सीजन में सोयाबीन की बुवाई रिजफरो पद्वति से करने हेतु सलाह दी। साथ ही उपस्थित कृषि विशेषज्ञ डाॅ. यू.एस. धाकड़ द्वारा कृषकों को उन्नत तकनीक से खेती करने के गुण सिखाये  गये एवं कृषि को लाभ का धन्धा कैसे बनाया जाये के बारे मे चर्चा करते हुये कुल क्षेत्रफल का 10 प्रतिशत उद्यानिकी फसलों को उगाने एवं कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन आदि के बारे में कृषकों को बताया। पशुपालन विभाग द्वारा बधियाकरण, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान किया गया, उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित कृषक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा आहार पोषण एवं शिशु टीकाकरण आदि के बारे मे जानकारी दी। इसी प्रकार सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी एवं राजस्व विभाग द्वारा खसरा खतौनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। उसके बाद रथ को निर्धारित दो ग्रमों की ओर रवाना किया गया। 


             


कृषि महोत्सव 2015 के दौरान कृषि क्रान्ति रथ का विकासखण्ड बटियागढ़ के ग्रामों मेे किया भ्रमण 
कृषि महोत्सव के दौरान आज दिनांक 27/05/2015 को कृषि क्रान्ति रथ बटियागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सकतपुर पहुॅचा जहां पर ग्राम वासियों द्वारा रथ का स्वागत किया गया। ग्राम स्तरीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान तकीनीक दल प्रभारी पशु चिकित्सक डाॅ. बी.एन. पटैल, सहायक सल्यज्ञ द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण एवं टीकाकरण के बारे मंे जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. आर.एस. सिसोदिया द्वारा नरवाई न जलाने एवं उसके फायदों के बारे में जानकारी दी गई। जायद सीजन की फसलों मंे लगने वाले रोग एवं कीटों की रोकथाम हेतु उपायों के बारे में बताते हुऐ, आगामी खरीफ सीजन में बोई जाने वाली फसलों को उन्नत तकनीकी से उगाने के बारे मे जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा फसलों की उन्नत तकनीकी की कृषि कार्यमाला के साहित्य वितरण किये गये। कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारी द्वारा ड्रिप संयत्र लगाने, नये फलोेद्यान स्थापित करने एंव विभाग द्वारा संचालित अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इसी प्रकार मत्स्य विभाग, महिला बाल विकास, सहकारिता विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दीे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष कृषकों ने भाग लिया। कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहें। इसके उपरान्त रथ आगले दो ग्रामों हेतु रवाना हुआ।


Tuesday, May 26, 2015

कृषि महोत्सव विकासखंड कृषक संगोष्ठी में प्रभारी मंत्री सम्मिलित 
कृषि महोत्सव 2015 कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 26/05/2015 को कृषि क्रान्ति रथ विकासखण्ड दमोह के ग्राम खजरी में पहुॅचा । ग्राम खजरी में विकासखंड स्तरीय बृहद कृषक संगोष्ठी का आयोजन प्रभारी मंत्री माननीया सुश्री कुसुम सिंह महदेले, हटा विधायक श्रीमति उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटैल मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुखनंदन पटैल, उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैक दमोह की उपस्थिति में किया गया ।  कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर भगवान बलराम व माॅं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कृषकों के द्वारा प्रभारी मंत्री जी का स्वागत अनाज संग्रह कर किया गया। प्रभारी मंत्री महोदया द्वारा अपने उद्बोदन मंे कृषकों से कृषि महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाकर उन्नत तकनीकी से खेती करने एवं कृषकों से अपने-अपने खेतों की मिट्टी परीक्षण कर परिणाम के आधार पर संतुलित उर्वरको का प्रयोग करने तथा कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलें लेने तथा गौ सरंक्षण का आहवान् किया तदोपरांत अतिथियों के द्वारा कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर विभिन्न विभागों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी व स्टाॅलों का अवलोकन किया गया । कार्यक्रम में श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, कलेक्टर दमोह, डाॅ. जे. सी जटिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह, उप संचालक श्री बी.एल. कुरील परियोजना संचालक आत्मा श्री ए के राठौर श्री राकेश कुशरे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह श्री मनोज श्रीवास्तव तहसीलदार दमोह के साथ-साथ राजस्व, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संसाधन, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास के अधिकारी/कर्मचारी ने उपस्थित होकर अपनेेेे-अपने विभाग के प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाकार कृषकों को विभागीय योजनाओें के बारे मे जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में कृषकों की उपस्थिति रही। इसके बाद कृषि वैज्ञानिक द्वारा उन्नत कृषि की तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया, एवं आगामी खरीफ सीजन की तैयारी अभी से करने की सलाह दी एवं जिला दमोह के लीड बैंक आफीसर श्री राय द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेशन बीमा योजना की जानकारी उपस्थित कृषको को दी गई।