Friday, October 17, 2014

कृषि महोत्सव के दौरान विकासखण्ड दमोह के ग्राम सलैया पशु चिकित्सा शिविर का का आयोजन

            कृषि महोत्सव केे दौरान आज कृषि क्रान्ति रथ ने ग्राम रियाना, सलैया एवं केवलारी का भ्रमण किया। जिसमें ग्राम रियाना में कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री उल्फत सिंह धाकड़ द्वारा आगामी रबी सीजन में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों जैसें- गेहूॅ, चना, मसूर आदि की कृषि की उन्नत कृषि कार्यमाला के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके बाद मृदा परीक्षण पत्रक का वितरण किया गया एवं नये मृदा नमूने संग्रह किये गये। भ्र्रमण के दौरान ग्राम सलैया में कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया एवं पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित कर नर-बैल वधियाकरण कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं मंे टीकाकरण एवं उन्नत नस्ल के पशुओं के बारे में जानकारी देकर खेती के साथ-साथ बकरी पालन, मुर्गी पालन करने की सलाह दी गई। कृषि विभाग द्वारा अन्न्पूर्णा, सूरजधारा के बीजोें का विरतण किया गया, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम केवलारी में कृषि क्रान्ति रथ ने भ्रमण कर कृषकों को कृषि की उन्नत तकनीकी की बारे में जानकारी देकर, आदान सामग्री का वितरण किया। 




No comments:

Post a Comment