Friday, October 17, 2014

कृषि महोत्सव कें दौरान विकासखण्ड जबेरा के विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित

            आज दिनांक को कृषि महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान जबेरा के ग्राम परासई, अर्थखेड़ा, बिजौरा का भ्रमण किया गया। जिसमंे सर्वप्रथम ग्राम परासई में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकांे को आगामी रवी सीजन में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों के बारे में जैसें- गेहूॅ, चना, मसूर अलसी की उन्नत कृषि कार्यमाला के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमंे कृत्रिम गर्भाधान, नर बधियाकरण निशुल्क दवा वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा अपने विभाग की योजनाओे के बारे मे बतलाया गया। एवं सशुल्क पौघ वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आहार पोषण मूल्य के बारे में एवं गोद भराई कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा कृषकों से कमाण्ड एरिया विकसित करने के बारे में चर्चा की गई। इसी प्रकार कृषि क्रान्ति रथ ने ग्राम अर्थखेड़ा, बिजौरा का भ्रमण कर कृषको को कृषि की उन्नत जानकारी देकर आदान सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विकासखण्ड जबेरा के नोडल अधिकारी श्री आर.एस. गुप्ता , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. जैन, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, बी.टी.एम. आदि अधिकारी / कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी, महिला पुरूष कृषक उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment